सच होते है संकल्प ।। अधिकतर लोगों के मन में यह बात आ रही होगी कि भला चेक हमेशा साथ रखने से क्या होगा? आपका सोचना बिल्कुल सही है। खाली चेक साथ रखने से कुछ नहीं होगा। हां, उस चेक पर एक निश्चित राशि और एक निर्धारित तिथि अपने नाम लिखने से बहुत कुछ होगा। आज ही अपनी चेकबुक से एक चेक काटिए, उसमें अपना नाम भरिए। उसके बाद आज से दो-तीन साल बाद की तिथि मसलन 24.07.2019 डालिए। इसके बाद प्रतिदिन इस चेक को देखिए और यह तस्वीर बनाते रहिए कि आप हर हालत में इस तिथि के पूर्ण होने तक इस चेक में लिखी राशि कमा लेंगे। 1990 में लोकप्रिय हास्य अभिनेता जिम कैरी इतने प्रसिद्ध नहीं हुए थे, जितने वे आज हैं। परंतु उनके मन में लोकप्रियता के साथ ही यह आशा भी थी कि वे कुछ समय तक ढेर सारी राशि और लोकप्रियता दोनों ही हासिल कर लेंगे। उन्होंने अपनी आशा को अंजाम तक पहुंचाने के लिए अपने नाम एक करोड़ डॉलर का चेक काटा और उस पर लिखा, ‘जिम कैरी को उसकी अभिनय सेवाओं के लिए।’ इसके बाद उन्होने उस चेक पर 1995 का वर्ष और तिथि डाल दी। कई लोगों ने उनका बहुत मज़ाक उड़ाया। कइयों ने तो यहां तक कहा कि जिम तुम शायद सपनों की दुनिया में